बाइबल अध्ययन बाइबल प्रश्नोत्तर बाइबल सामान्य ज्ञान

Bible Quiz : उत्पत्ति में से प्रश्नोत्तर | नूह किस तरह का पुरुष था

Bible Quiz, Question Answer from book of genesiss : Praise the Lord. हर विषय के प्रश्नोत्तरी का अभ्यास करना, उस विषय में हमारे ज्ञान को बढ़ाने का अच्छा विकल्प है। बाइबिल से जुड़े सवाल जवाब भी हमें बाइबिल के ज्ञान में निपुण होने में मददगार साबित होते है।
Bible Quiz : उत्पत्ति में से प्रश्नोत्तरी, Question Answer from book of genesiss
Bible Quiz : उत्पत्ति में से प्रश्नोत्तरी
आज हम आपके लिए लेकर आए हैं बाइबिल की पहली पुस्तक उत्पत्ति(Genesis) पर आधारित प्रश्नोत्तरी। इस लेख में उत्पत्ति में से 50 question answer शामिल हैं। जिनका उत्तर आपको ढुंढना हैं। और हम आशा करते हैं कि, इन सवालों के जवाब ढूढ़ते वक्त आपके बाइबिल के ज्ञान में जरूर वृद्धि होगी। और यहोवा परमेश्वर को आप नजदीक से जान सकेंगे।

Bible Quiz, उत्पत्ति पर आधारित प्रश्नोत्तरी 

1. उत्पत्ति” का क्या अर्थ है?


2. क्या आपको उत्पत्ति के पहले अध्याय का पहला वचन मौखिक याद है?

>> उत्पत्ति 1:1

3. परमेश्वर ने दुनिया को कितने दिनों में बनाया?

>> उत्पत्ति 2:1,2


4. परमेश्वर ने मनुष्य का उत्पन्न किसके स्वरूप में किया?

>> उत्पत्ति 1:27

5. सातवें दिन परमेश्वर ने क्या किया?


>> उत्पत्ति 2:3


6. एदन की वाटिका को कितनी नदियों ने सींचा?

>> उत्पत्ति 2:10


7. एदन की वाटिका को सींचने वाली नदियों के नाम क्या है?

>>  उत्पत्ति 2: 11, 13, 14


8. आदम और हव्वा की अवज्ञा का वृत्तांत उत्पत्ति के किस अध्याय में दर्ज किया गया है?

>> उत्पत्ति 3

9. आदम की कुल आयु कितनी थी?


>> उत्पत्ति 5:5


10. आदम और हव्वा के तीसरे पुत्र का नाम क्या है?

>> उत्पत्ति 4:25


11. उत्पत्ति की पुस्तक में वर्णित पहले शहर का नाम “हनोक” था। इस शहर का निर्माण किसने किया?

>> उत्पत्ति 4:27


12. आदम और हव्वा को एदन वाटिका में से बाहर निकालने के बाद परमेश्वर ने अदन की वाटिका की रक्षा किससे की? 

>>उत्पत्ति 3:24

13. शुद्ध सोना, मोती और कीमती पत्थरों से बनी कौन सी नदी है?


>> उत्पत्ति 2:11

14. आदम ने सबसे पहले अपनी पत्नी को “स्त्री” कहा। बाद में, अच्छे और बुरे के ज्ञान के वृक्ष से वर्जित फल खाने के बाद, उसने उसका नाम बदलकर हव्वा रख लिया। उसके नए नाम का क्या अर्थ था?



15. मतूशेलह मरने से पहले कितने साल का था?

>> उत्पत्ति 5 : 27


16. परमेश्वर की दृष्टि में नूह किस तरह का पुरुष था?

>> उत्पत्ति 6 : 9

17. परमेश्वर ने नूह से जहाज़ बनाने के लिए किस वृक्ष की लकड़ी का इस्तेमाल करने को कहा?

>> उत्पत्ति 6 : 14


18. जहाज में नूह समेत कुल कितने लोग थे?

>> उत्पत्ति 6:18


19. नूह के समय में पानी कितने दिनों तक पृथ्वी पर बना रहा था?

>> उत्पत्ति 7:24


20. नूह का जहाज किस पर्वत पर टिका?

>> उत्पत्ति 8 : 4


21. पृथ्वी पर से जल घटा की नहीं यह जानने के लिए नूह ने सबसे पहले किस पक्षी को उड़ाया?

>> उत्पत्ति 8:6


22. नूह के कितने बेटे थे?

>> उत्पत्ति 5 : 32

23. नूह के पुत्रों के नाम बताओ?


>> उत्पत्ति 5:32


24. परमेश्वर ने नूह के परिवार के साथ साथ, पृथ्वी के सभी प्राणियों, पक्षियों और जीवजंतुओं के साथ कौनसी वाचा बांधी?

>> उत्पत्ति 9:11
25. अब्राहम का पिता कौन था?

>> उत्पत्ति 11.27

Bible Trivia, Question Answer from book of genesiss 

26. अब्राहम और लूत का क्या रिश्ता था?

>> उत्पत्ति 12:5


27. हाजिरा से जन्मे अब्राहम के पुत्र का क्या नाम था?

>> उत्पत्ति 16:11


28. हाजिरा कौन थी?

>> उत्पत्ति 16:1


29. इश्माएल का अर्थ क्या है?

>> उत्पत्ति 16:11


30. जब हाजिरा अपनी स्वामिनी सारा के पास से भाग रही थी, तब यहोवा का दूत हाजिरा से कहां मिला?

>> उत्पत्ति 21: 14

31. इब्राहीम ने गरार के राजा अबीमेलेक से क्या झूठ कहा?


>> उत्पत्ति 20:2


32. अबीमेलेक कौन था?

>> उत्पत्ति 20:2


33. इसाहक को होमबलि के रूप में चढ़ाने के लिए परमेश्वरने अब्राहम को कौनसे स्थान पर जाने को कहा?

>> उत्पत्ति 22:2


34. इसाहक के लिए बहू के तलाश में निकले अब्राहम के दास ने बथुवेल की बेटी को क्या उपहार दिया?

>> उत्पत्ति 24:22


35. अब्राहम और सारा की बहू का नाम क्या था?

>> उत्पत्ति 24:67


36. सारा की मृत्यु के बाद, इब्राहीम ने किससे शादी की?

>> उत्पत्ति 25:1


37. मरते वक्त अब्राहम की आयु कितनी थी?

>> उत्पत्ति 25:7


38. इसाहक और रिबका के जुड़वां बेटे याकूूब और एसाव में बड़ा कौन था?

>> उत्पत्ति 25:25, 26


39. याकूब के बारह पुत्रों के नाम बताओ?

>> उत्पत्ति 35:23, 24, 25, 26


40. याकूब के सबसे बड़े बेटे का नाम क्या है?

>> उत्पत्ति 29:32

41. उस हाकिम का नाम क्या है जिसने याकूब की बेटी दीना को अशुद्ध किया?

>> उत्पत्ति 34:2


42. जब एसाव अपने भाई याकूब से भेंट करने को आ रहा था, तब उसके साथ कितने पुरूष थे?

>> उत्पत्ति 33: 1

43. यूसुफ के भाइयों ने उसे इश्माएलियों के हाथ बेचकर कितना कुछ प्राप्त किया? 


>> उत्पत्ति 37:28

44. 7 साल आशिर्वाद और 7 साल अकाल का सपना किसने देखा था?

>> उत्पत्ति 41



45. अपने सपने का सही अर्थ बताने के बाद फिरौन ने युसूफ को किस पद पर विराजमान किया?

>> उत्पत्ति 41:43


46. फिरौन ने युसूफ का नाम क्या रखा?

>>उत्पत्ति 41:45


47. युसूफ की पत्नी का नाम क्या था?

>> उत्पत्ति 41:45


48. युसूफ के पुत्रों का नाम क्या थे?

>>उत्पत्ति 41:51, 52

49) युसूफ का चांदी का कटोरा किस के बोरे में से निकला?


>> उत्पत्ति 44: 12


50) मरते वक्त युसुफ की आयु कितनी थी?

>> उत्पत्ति 50:26

सवालों के जवाब, Questions answer

1) शुरुआत, 2) आदि में परमेश्वर ने आकाश और पृथ्वी की सृष्टि की। 3) छह दिन में, 4) स्वयं के स्वरूप में, 5) आराम, 6) चार, 7) पीशोन, गीहोन, हिद्देकेल और फरात, 8) अध्याय 3, 9) 930 वर्ष, 10) शेत, 11) कैन, 12) करूब और ज्वालामय तलवार, 13) पीशोन, 14) सब जीवितों की माँ, 15) 969 साल, 16) धर्मी, अपने समय के लोगों में खरा और परमेश्वर के साथ साथ चलने वाला, 17) गोपेर वृक्ष की लकड़ी, 18) कुल आठ लोग, 19) 150 दिन, 20) अरारत, 21) कौआ, 22) तीन, 23) शेम, हाम और येपेत, 24) फिर जलप्रलय से सब प्राणियों का नाश न करने और पृथ्वी के नाश करने के लिए दुबारा जलप्रलय न लाने की वाचा बांधी।, 25) तेरह, 


26) चाचा-भतीजा, 27) इश्माएल, 28) अब्राहम की पत्नी सारा की मिस्त्री दासी, 29) ईश्वर सुनने वाला, 30) बेर्शेबा के जंगल में, 31) सारा मेरी बहन है, 32) गरार देश का राजा, 33) मोरिय्याह, 34) आधा तोला सोने का नथ और 10 तोला सोने के कंगन, 35) रिबका, 36) कतूरा, 37) 175 वर्ष, 38) एसाव, 39) रूबेन, शिमोन, लेवी, यहुदा, इस्साकार, जबूलून, दान, युसुफ, बिन्यामीन, नप्ताली, गाद और आशेर, 40) रूबेन, 41) शकेम, 42) 400, 43) चांदी के 20 शेकेल, 44) फिरौन, 45) प्रधानमंत्री पद पर, 46) सापन तपानेह, 47) आसनत, 48) मनश्शे और एप्रैम, 49) बिन्यामीन,  50) 110 साल।
आपको यह लेख भी पसंद आयेगा : बाइबल के रोचक तथ्य, 30 amazing facts about bible

तो आशा करते हैं, आपको Question Answer from book of genesiss यह लेख जरूर पसंद आया होगा।


अगर आपको यह Questions Answers का लेख पसंद आया हो तो इसे अपने परिजनों, दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। 


और ऐसे ही लेखों को पढ़ कर बाइबिल को और गहराई से जानने के लिए www.yeshukimahima.in के साथ जुड़े रहे। धन्यवाद


Jaywant vasave

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *